कमलनाथ को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग, सज्जन वर्मा बोले- “बीजेपी में असंतुष्ट नेताओं की फौज”

कमलनाथ को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग, सज्जन वर्मा बोले- “बीजेपी में असंतुष्ट नेताओं की फौज”

भोपाल। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने ट्वीट कर कमलनाथ को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की मांग है। उन्होने कहा है कि आगामी उपचुनाव तक कमलनाथ को ही नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष पद पर रखा जाए। साथ ही सज्जन वर्मा ने ये भी कहा कि बीजेपी में अंसतुष्ट नेताओं की बड़ी फ़ौज है और उनमें से कई अब बगावत करेंगे।

इससे पहले पीसी शर्मा ने भी कांग्रेस आलाकमान से कमलनाथ को प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाने की मांग की थी। साथ ही उन्होने ये दावा भी किया था कि उपचुनाव होने के बाद एक बार फिर कांग्रेस सरकार बनाएगी और भरोसा जताया था कि कमलनाथ दोबारा से मुख्यमंत्री बनेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews