इंदौर में बिगड़ते हालात से निपटने 13 अतिरिक्त अफसरों की तैनाती, दो IAS भी शामिल

इंदौर में बिगड़ते हालात से निपटने 13 अतिरिक्त अफसरों की तैनाती, दो IAS भी शामिल

भोपाल| प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है| इंदौर में स्तिथि शुरुआत से ही चिंताजनक बनी हुई है, जहां अब तक 235 मरीज कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं| वहीं मौत का आंकड़ा 27 तक पहुँच गया है| बिगड़ते हालात को देखते हुए सरकार ने अब 13 अतिरिक्त अफसरों की इंदौर में तैनाती की है, जिन में 2 आईएएस अधिकारी भी शामिल है| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी|

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा- ‘मेरे प्रिय इंदौर निवासियों: कोरोना वाइरस से लड़ रहे आप सभी नागरिकों और स्थानीय प्रशासन की मदद के लिए मैंने इन्दौर में 13 अतिरिक्त अफसरों को जिन में 2 आईएएस अधिकारी भी शामिल है तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया है। आप के साथ पूरा मध्यप्रदेश है और हम मिल कर इस महामारी से जीतेंगे’।

इंदौर में आज चार मरीजों की मौत, एक और डॉक्टर की गई जान
शुक्रवार को इंदौर में कोरोना से चार और मरीजों की मौत हो गई| कोरोना से एक और डॉक्टर की मौत हुई है । दो दिन में यह दूसरे डॉक्टर की मौत हुई हैं। बताया जा रहा है कि डॉक्टर पूर्व में धार में जिला आयुष अधिकारी बतौर सेवाएं दे चुके है। ब्रह्मबाग कालोनी में विगत गई दिनों से निवासरत डॉक्टर पिछले काफी समय से अपने प्रायवेट क्लिनिक में क्षेत्र के रहवासियों का इलाज कर रहे थे।
डॉक्टर के कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें सबसे पहले निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। लगातार इलाज के बाद भी डॉक्टर के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा था और उनकी स्थिति ज्यादा खराब होती चली गई। डॉक्टर को बाद में अरविन्दो अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां पर आज उपचार के दौरान उनकी मौत गई। शहर में अब 235 मरीज कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से अब तक कुल 27 मरीजों की मौत हो चुकी है। इंदौर मेडिकल कॉलेज के मुताबिक एक मौत 7 अप्रैल और दो मौत 8 अप्रैल को हुई है। इससे पहले गुरुवार को एक डाक्टर शत्रुघ्न पंजवानी की मौत हो गई थी। एक के बाद एक डॉक्टरों की मौत से देशभर में हड़कंप मच गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews