खादी के कपड़े डिजाइन कीजिये और पाइये इनाम, जानिये डिटेल्स

खादी के कपड़े डिजाइन कीजिये और पाइये इनाम, जानिये डिटेल्स

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अगर आपकी ड्रेस डिजाइनिंग में रूचि है तो ये अच्छा मौका है। मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा खादी वस्त्रों के प्रचार-प्रसार एवं युवा वर्ग को खादी के प्रति आकर्षित करने के लिए नई पहल की गई है। बोर्ड की जल्द ही नए और खूबसूरत डिजाइन्स के खादी वस्त्रों को बाजार में लांच करने की योजना है। इसके लिए बोर्ड ने mp.mygov.in पोर्टल पर खादी वस्त्रों की डिजाइनिंग के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इसके लिए प्रविष्टियाँ 3 अक्टूबर 2021 तक भेजी जा सकती है।

एक केले ने करवाया हवलदार को निलंबित, जाने क्या है मामला

प्रतियोगिता का आयोजन महिलाओं और युवाओं के लिए भारतीय और पश्चिमी परिधानों की डिजाइनों का सम्मिश्रण करते हुए नवीन डिजाइन तैयार करने के लिए किया जा रहा है। इसके लिए दोनों संवंर्गो में दो-दो उत्कृष्ट डिजाइनों का चयन कर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

प्रतियोगिता में कोई भी नागरिक भाग ले सकता है। डिजाइन तैयार करते समय रंगों के संयोजन और सिलाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। डिजाइन में जहाँ तक संभव हो खादी के कपड़े का ही प्रयोग किया जाए। प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा श्रेष्ठ प्रविष्टि के लिये मापदण्ड निर्धारित किए गये हैं, जिनमें भारतीय तथा पश्चिमी परिधानों का सम्मिश्रण, सिलाई में सुविधाजनक, कपड़े का अनुकूलतम उपयोग, देश-प्रदेश की रंगाई, छपाई, संस्कृति को दर्शाने वाली डिजाइन का प्रयोग, विजेताओं द्वारा तैयार किए गए डिजाइन का स्केच तथा अन्य आवश्यक जानकारी शामिल है।

पुरस्कार

1. प्रथम पुरस्कार – प्रमाण-पत्र एवं खादी सिल्क साड़ी/सिल्क कुर्ता

2. द्वितीय पुरस्कार – प्रमाण-पत्र एवं खादी कुर्ता-पायजामा सेट

3. तृतीय पुरस्कार – प्रमाण-पत्र एवं खादी कुर्ता जैकेट

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews