DGP ने प्रदेशवासियों से की ये अपील, देखिये वीडियो

DGP ने प्रदेशवासियों से की ये अपील, देखिये वीडियो

भोपाल। मध्यप्रदेश के डीजीपी विवेक जौहरी ने कोरोना वायरस से निपटने के लिये सभी प्रदेशवासियों से सहयोग करने की अपील की है। एक वीडियो में उन्होने कहा कि लॉकडाउन को प्रभावी बनाए रखने के लिये पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। साथ ही उन्होने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा दिये गए निर्देशों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होने जनता से अपील की कि धारा 144 व अन्य प्रतिबंधों का पालन किया जाए। साथ ही उन्होने कहा कि सीनियर सिटीजन, निराश्रित व गरीबों के साथ पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। डीजीपी ने बताया कि लॉकडाउन के उल्लंघन के अब तक 99 प्रकरण दर्ज किये गए हैं जो 169 लोगों के खिलाफ है और अब तक 207 वाहन भी जब्त किये गए हैं। उन्होने कहा कि लॉकडाउन के दौरान अलग अलग राज्यों से आने जाने वाले हैवी व्हीकल को नियमानुसार जाने दिया जा रहा है। डीजीपी ने कानूनी और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन किये जाने की अपील की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews