कुछ तो गङबङ है : सड़क निर्माण को लेकर ठेकेदार व विभाग की राशि में 11 करोड़ का अंतर

कुछ तो गङबङ है : सड़क निर्माण को लेकर ठेकेदार व विभाग की राशि में 11 करोड़ का अंतर

भोपाल डेस्क रिपोर्ट। भोपाल में कोलार में बनने जा रही सिक्स लेन सड़क की निर्माण राशि को लेकर ठेकेदार कंपनी और लोक निर्माण विभाग की राशि में 11 करोड़ रू का अंतर सामने आया है। पीडब्ल्यूडी जहां इस सड़क का निर्माण 233 करोड़ रुपए की लागत से होने की बात कर रहा है वही कंपनी का कहना है कि यह सड़क 222 करोड रुपए में बनेगी।

— PWD, MP (@pwdminmp) October 28, 2022

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को भोपाल को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। भोपाल के कोलार गेस्ट हाउस से लेकर गोल गांव तक 15 किलोमीटर की सिक्स लेन सड़क का निर्माण होने जा रहा है। इस सड़क के निर्माण से चूना भट्टी और कोलार सहित आसपास के कई इलाकों में ट्रैफिक का आवागमन सुगम हो जाएगा। इस काम को करने का ठेका बंसल कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला है और कंपनी द्वारा अखबार में दिए गए विज्ञापन में इस सड़क निर्माण की राशि 222 करोड रुपए दर्शाई गई है। वही लोक निर्माण विभाग द्वारा भी अखबार में विज्ञापन दिया गया है और उसमें इस सड़क की निर्माण राशि 233 करोड रुपए दर्शाई गई है।आखिर यह 11 करोड़ रू का अंतर कैसे, यह समझ से परे है क्यूंकि इस सड़क की क्षेत्र को सौगात दिलाने में बड़ी भूमिका निभाने वाले विधायक रामेश्वर शर्मा के विज्ञापन में भी सड़क निर्माण की राशि 222 करोड़ ही दर्शाई गई है।

https://twitter.com/rameshwar4111/status/1586173925985488897?t=AqYB_VfPUrDETGJryIvayw&s=19

दावा किया जा रहा है कि सड़क के निर्माण से कोलर क्षेत्र में लगभग 5 लाख की आबादी को ट्रैफिक जाम और अन्य असुविधाओं से मुक्ति मिलेगी। यह सड़क पूरी तरह से सीमेंट कंक्रीट की होने के कारण 30 साल तक इसकी मरम्मत की आवश्यकता नहीं होगी। इस सड़क पर 11 जगह ट्रैफिक सिग्नल बनये जाएंगे और इसके साथ-साथ स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरा भी सुसज्जित होंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews