
train cancelled latest news
BHOPAL NEWS : यात्रियों के लिए भरी गर्मी में परेशानी बढ़ सकती है दरअसल रेल्वे ने यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण उदयपुर – शालीमार एक्सप्रेस निरस्त करने का फैसला किया है।
संत्रागाछी स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य
उदयपुर – शालीमार एक्सप्रेस निरस्त दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के संत्रागाछी स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
इन ट्रेनों को किया गया निरस्त
1. गाड़ी संख्या 20971 (उदयपुर – शालीमार एक्सप्रेस) दिनांक 10 मई 2025 को निरस्त रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 20972 (शालीमार – उदयपुर एक्सप्रेस) दिनांक 11 मई 2025 को निरस्त रहेगी।
यात्रियों से रेल्वे का अनुरोध
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
