फिल्मी अंदाज में शहर का जायजा लेने निकले डीआईजी

फिल्मी अंदाज में शहर का जायजा लेने निकले डीआईजी

भोपाल। राजधानी के युवा डीआईजी आईपीएस इरशाद वली करीब दो दिन पहले फिल्मी अंदाज में शहर की सड़कों पर निकले। काले रंग की आई-20 में सवार डीआईजी इस दौरान केजुअल लुक में थे। आई-20 कार में सवार डीआईजी इतवारा, बुधवारा, गिन्नोरी से होते हुए पॉलिटेक्निक पेट्रोल पंप के सामने स्थित हॉट स्पॉट नाम की होटल तथा देर रात तक खुली आस पास की होटलों पर पहुंचे। वहां सिगरेट के कश के साथ कुल्लड़ में चाय की चुस्कियां लेते युवाओं के झुंड देखकर डीआईजी ने क्षेत्रीय टीआई को फटकार दिया। इस समय रात करीब 12:10 बजे थे। जिसके बाद क्षेत्रीय सीएसपी बिट्टू शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंची और देर रात खुली चाय की होटलों को बंद कराया। उल्लेखनीय है कि डीआईजी इरशाद वली की आमद के बाद से ही भोपाल के सभी इलाकों में देर रात तक खुलने वाली चाय-पान की दुकानें समय पर बंद हो रही हैं। जिसमें प्रमुख रूप से काजीकेंप क्षेत्र भी शामिल है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews