BJP नेता की बात से भड़के दिग्विजय, ट्वीटर पर किया ब्लॉक

digvijay singh

भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है। ये उन्होने राहुल कोठारी के राममंदिर पर किये गए एक ट्वीट के बाद किया जिसमें कोठारी ने लिखा था “दिग्विजय जी, राम मंदिर निर्माण के लिए बनाए गए ट्रस्ट पर अनावश्यक विवाद न करें। सनातन धर्म की इतनी चिंता है तो सबसे पहले भोपाल लोकसभा चुनाव के दौरान सब्जी मंडी भोपाल स्थित राम मंदिर को कांग्रेस कार्यालय की जमीन देने के किए गए अपने वादे को पूरा करें।” इसी के बाद दिग्विजय सिंह द्वारा कोठारी का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया जिसकी सूचना खुद राहुल कोठारी ने एक ट्वीट के ज़रिये ही दी।

दिग्विजय सिंह द्वारा अपना ट्विटर अकाउंट ब्लॉक किये जाने पर राहुल कोठारी ने लिखा है कि मुझे ब्लॉक कर मेरी आवाज का गला घोटकर, अभिव्यक्ति का अधिकार नहीं छीन सकते। आपको पाकिस्तानियों से बात करना पसंद है, लेकिन हिंदुस्तानी की उचित मांग पर यह प्रतिक्रिया आपके जनप्रतिनिधि होने पर कलंक है।  कोठारी ने कहा कि दिग्विजय सिंह लगातार हिंदू धर्म को आघात पहुंचाने का काम करते रहते हैं एवं ऐसे नेता बन गए हैं जिनका भारत की संप्रभुता, अखंडता से कोई सरोकार नहीं है। वे राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में भारत के मूलभूत ढांचे को लगातार चोट पहुंचाते रहते हैं, उन्हें कम से कम ऐसे विषयों पर बवाल नहीं करना चाहिए, जिनकी उनको जानकारी नहीं है। जिस तरह से संतों को राजनीतिक दृष्टि से देखा जा रहा है वह भी चिंता का विषय है। दिग्विजय सिंह को चाहिए कि वह जनता के बीच जाकर अपनी छवि की जानकारी जुटाएं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews