सियासी हलचल के बीच दिग्विजय का बड़ा बयान- जो सही कांग्रेसी है वो कांग्रेस में रहेगा

सियासी हलचल के बीच दिग्विजय का बड़ा बयान- जो सही कांग्रेसी है वो कांग्रेस में रहेगा

भोपाल। मध्य प्रदेश में पल पल बदलते सियासी रंगों के बीच दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा कि जो सही कांग्रेसी है वह कांग्रेस में रहेगा। उन्होने कहा कि प्रदेश की जनता ने जिसे जनादेश दिया है उसे जो भी ठुकराएगा उसे प्रदेश की जनता जवाब देगी। इन तमाम सियासी हंगामे के बीच सिंधिया की भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि सिंधिया को स्वाइन फ्लू है और उनसे बात करने की कोशिश की जा रही है।

सोमवार को दिनभर की राजनीतिक हलचल के बाद देर रात कमलनाथ सरकार के मंत्रियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। सज्जन वर्मा ने देर रात बताया कि करीब 20 मंत्रियों ने इस्तीफे दिये हैं और सीएम कमलनाथ के साथ एक स्थिर सरकार बनाने के लिये वो पूरी तरह खड़े हैं। आज कांग्रेस ने अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है और माना जा रहा है कि यहां सभी रूठे और असंतुष्ट विधायकों को मनाने की कोशिश होगी। दूसरी तरफ मंत्रियों के सामूहिक इस्तीफे के बाद बीजेपी में खलबली मच गई है और प्रदेश के सभी दिग्गज नेता भोपाल पहुंच रहे हैं। आज बीजेपी ने भी अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। इस तरह प्रदेश की राजनीति में आज का दिन महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews