दिग्विजय ने आदिवासियों को दी बधाई, CM से की ये मांग

DIGVIJAY SINGH

भोपाल।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से आलीराजपुर जिला के अंजनवाड़ा गांव में बच्चों के स्कूल जाने के लिए पहाड़ काटकर रास्ता बनाने वाले आदिवासियों का सम्मान करने बात कही है। वही उन्हें रास्ता स्वीकृत करने की भी मांग की है।

दरअसल, मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले के अंजनवाड़ा गांव में आज भी बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए या तो नर्मदा पर नाव से 15 किमी दूर जाना पड़ता है या पिर 25 किमी पहाड़ी रास्ते से पैदल पहुंचना। यहां आजादी के 72 साल बाद भी अंजनवाड़ा गांव सड़कों के लिए तरस रहा है। बच्चों को बड़ी कठिनाईयों से जूझते हुए स्कूल पहुंचना पड़ता है, इसमें करीब छह घंटे बर्बाद होते है।सरकारों के ढीली रवैये को देखते हुए आदिवासी समुदाय ने इस समस्या को खुद ही खत्म करने का बीड़ा उठाया है और अब ,सब मिलकर पहाड़ को काट कर रास्ता बना रहे हैंं, ताकि अंजनवाड़ा को सीधे सकरजा से जोड़ा जा सके। फिर खुद वाहन खरीद लें और बच्चे आसानी से स्कूल आ-जा सकें।

आदिवासियों की इस पहल को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उन्हें बधाई दी है। सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि आदिवासी भाइयों और बहनों की हिम्मत को दाद देता हूं। बधाई।वही उन्होंने सीएम कमलनाथ से मांग करते हुए कहा कि मैं माननीय कमल नाथ जी से अनुरोध करता हूँ कि आदीवासी भाइयों और बहनों के अथक प्रयास का सम्मान करते हुए तत्काल रास्ता स्वीकृत करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews