CM शिवराज के पॉजिटिव होने पर बोले दिग्विजय- रखना था सोशल डिस्टंसिंग का ख़्याल

दिग्विजय सिंह

भोपाल।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। उन्होंने उनके संपर्क में आने वालों से कोरोना टेस्ट कराने और करीबियों से क्वारैंटाइन होने की अपील की है। वे कोरोना से संक्रमित होने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री हैं।एक तरफ जहां सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे है वही दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने ट्वीटर के माध्यम से तंज कसा है।

दिग्विजय ने ट्वीट कर लिखा है कि दुख है शिवराज जी आप कोरोना संक्रमक पाया गए। ईश्वर आपको शीघ्र स्वस्थ करें। आपको सोशल डिस्टंसिंग का ख़्याल रखना था जो आपने नहीं रखा। मुझ पर तो भोपाल पुलिस ने FIR दर्ज कर ली थी आप पर कैसे करते। आगे अपना ख़्याल रखें।

वही कांग्रेस के कद्दावर नेता केके मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह का कोरोना संक्रमित होना दुःखद! ईश्वर उन्हें जल्द स्वस्थ्य करे। जब प्रदेश के मुखिया ही इस संक्रमण से नहीं बच पाए हैं,तो आमजनों को विशेष एहतियात बरतना होगा।

इधर शिवराज के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सीएम हाउस पहुंची और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार के सदस्यों और वहां मौजूद स्टॉफ की जांच की।सीएम शिवराज को चिरायु अस्पताल  में भर्ती करवाया गया है। माना जा रहा है कि सीएम को उनके निवास पर ही क्वारंटाइन किया जाएगा और यहीं इनका इलाज चलेगा।वही संपर्क में आए अफसरों, मंत्रियों और विधायकों में हड़कंप मच गया है।खबर है कि सभी जांच करवाने पहुंचे है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews