दिग्विजय बोले-‘राज्यपाल से सौजन्य भेंट करने पहुंचा था, कोई राजनैतिक चर्चा नही’

digvijay-singh-raised-question-against-own-government-

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र 26 मार्च तक स्थगित होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सीधा राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे।काफी देर तक उन्होंने राज्यपाल से चर्चा की, हालांकि उनकी राज्यपाल से क्या बात हुई इसका खुलासा नही हो पाया है। लेकिन राजभवन से निकलने के बाद दिग्विजय सिंह सिर्फ इतना कहा कि वो राज्यपाल से सौजन्य भेंट करने पहुंचे थे।

उन्होंने बाहर निकलकर कहा कि उनसे मेरे पुराने संबंध है, मैं इसी वजह से उनसे मिलने आया था। हमारे बीच राजनीतिक को लेकर कोई बात नहीं हुई।लेकिन कयास लगाए जा रहे है दिग्विजय मौजूदा घटनाक्रम को देखते हुए राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने सरकार की तरफ से पक्ष रखा है और उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश की है।

बता दे कि आज विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के बीच ही जोरदार हंगामा शुरु हो गया। जिसके चलते राज्यपाल ने एक मिनट में ही अपना अभिभाषण खत्म किया और सीधे राजभवन की तरफ निकल पडे। इसके बाद विपक्ष फ्लोर टेस्ट की मांग पर अड गया और जोरदार हंगामा होता रहा।  इसके बाद सदन की कार्यवाही 26 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews