VIDEO: दिग्विजय सिंह ने भोपाल से भरा नामांकन, समर्थकों की पुलिस से हुई झड़प

digvijay-singh-filled-his-nomination-from-bhopal

भोपाल। मध्य प्रदेश की हाईप्रोफाइल भोपाल लोकसभा सीट से शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान उनके साथ पत्नी अमृता सिंह मौजूद रही हैं। सिंह ने इससे पहले कहा था कि वह शांतिपूर्वक अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने अपने समर्थकों से भी अपील की थी कि नामांकन के दौरन भीड़ जमा न करें। लेकिन ऐसा हुआ नहीं, दिग्गी के समर्थक का लाव लश्कर केलक्टर आफिस के बार नजर आया। इस दौरान अंदर जाने के लिए मौदूस पुलिस बल से कांग्रेस नेता और जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा से कहा सुनी भी हो गई। 

दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी के घर दिग्विजय सिंह पैदल नामांकल जमा करने निकले थे। इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह, सहकारिता मंत्री डॉ गोविंद सिंह और कई प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहे। लेकिन सिंह ने मीडिया से किसी भी तरह की टिप्पणी करने मना कर दिया। वहीं, उनके पुत्र और मंत्री जयवर्धन सिंह से सवाल किया गया कि उनके पिता ने सादगी के साथ नामांकन दाखिल करने की बात कही थी लेकिन यहां समर्थकों का बड़ा रैला मौजूद है। इस सवाल के जवाब में उन्होंंने कहा कि समर्थक किसी के कहने पर नहीं आए हैं। वह अपनी खुशी से यहां पहुंचे हैं और यह सादगी से ही नामांकन भरा जा रहा है। गौरतलब है कि सिंह के काफिले में अमृता रॉय जयवर्धन सिंह, सुरेश पचौरी, पीसी शर्मा, लक्ष्मण सिंह मौजूद रहे। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews