दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण के लिये दिया चंदा, प्रधानमंत्री मोदी को पत्र में लिखी ये बात

digvijay-singh-promised-with-people-of-bhopal-before-end-of-election-campaign

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Diigvijay singh) ने अयोध्या में राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) निर्माण के लिए चंदा दिया है। उन्होने 1,11,111  (एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपये) रुपये का चंदा चेक के माध्यम से दिया है। ये चेक उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के माध्यम से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भेजा है।

इसी के साथ दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर अपील भी की है कि राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्रित करने का काम सौहार्दपूर्ण तरीके से हो। साथ ही उन्होने विश्व हिंदू परिषद के पुराने चंदे का लेखा-जोखा जनता के सामने रखने की मांग भी की है। बता दें कि राममंदिर निर्माण के लिए देशभर में लोगों से चंदा मांगा जा रहा है। इस कार्य में कांग्रेस भी सहयोग कर रही है और भोपाल में कांग्रेस जनता से अपील भी कर चुकी है कि मंदिर निर्माण के लिए चंदे की राशि सीधे राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के बैंक खाते में डालें। इससे पहले मंदिर निर्माण के लिए दो दिन के भीतर ही 100 करोड़ रुपए दान मिलने की खबर भी आई थी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews