ED की कार्रवाई पर दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल, बोले-‘PFI आतंकी संगठन नहीं’

ED की कार्रवाई पर दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल, बोले-‘PFI आतंकी संगठन नहीं’

धार। मोहम्मद अंसार।

मध्य प्रदेश के धार जिले में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा समजा को तोड़ने का काम करती है। कांग्रेस गांधीवादी है, जोड़ने का काम करती है। हाल ही में ईडी ने कांग्रेस नेताओं को फंडिग के मामले का खुलासा किया है। इसपर भी दिग्गी ने भाजपा के केंद्रीय नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री मोदी और शाह पास में ईडी है रा है। वह इससे जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि पीएफआई कोई आतंकी संगठन नहीं है। वह धार में बसंत उत्सव के उद्धाटन करने पहुंचे थे। उनके साथ कांग्रेस विधायक डॉ हीरालाल अलावा और कांग्रेस नेता असल शेर खान भी मौजूद थे।

वह आतंकियों के साथ पकड़ गए कश्मीर के निलंबित डीएसपी देविंदर सिंह को लेकर भी उन्होंने कहा कि पुलवमा कांड में देवेंद्र सिंह की ड्यूटी लगाई गई थी। उन्होंने निलंबित डीएसपी पर सवाल उठाते हुए कहा कि अफजल गुरु के कहने पर दिल्ली में कमरा कैसे दिलाया। आतंकियों को गाड़ी कैसे दिलवाई गई। जब देवेंद्र सिंह पकड़ा गया तो नागरिक सुरक्षा कानून के अंतर्गत क्यों नहीं कारवाई की गई। जिस तरीके से आईएसआई कि जासूसी करते हुए बजरंग दल के लड़के एमपी में पकड़े गए उन पर नागरिक सुरक्षा कानून क्यों नहीं लगाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि ये कैसा राष्ट्रवाद है कि करगिल की लड़ाई लड़ने वाले को असम में डिटेंशन सेंटर में रखा जाता है और पाकिस्तान मूल के अदनान समी को भारतीय नागरिकता दे दी जाती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews