दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, कोरोना पर नियंत्रण के लिए दिए सुझाव

कांग्रेस दिग्विजय सिंह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रखे कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर सुझाव दिए हैं। उन्होने पत्र में लिखा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रही महामारी की रोकथाम के लिए अगर जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो स्थितियां नियंत्रण से बाहर हो जाएंगी।

इंदौर ट्रांसपोर्ट कंपनी ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र, ट्रांसपोर्टरों के लिए की आर्थिक पैकेज की मांग

दिग्विजय सिंह ने पत्र में लिखा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण पर नियंत्रण एवं त्वरित उपचार के लिए प्रत्येक जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य समितियों का गठन किया जाना चाहिए। इसमें पंचायत सचिव, स्थानीय शिक्षक, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि को शामिल किया जा सकता है। इन समितियों के माध्यम में गांव में कोविड से बचाव एवं जागरूकता के लिए कार्यक्रम चलाए जाने चाहिए। इसी के साथ उन्होने लिखा ह कि यह अच्छा होगा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में टेस्टिंग को बढ़ावा दे, लेकिन जो लोग बीमार हैं और जिन्हें कोविड के मामूली लक्षण भी है उनके टेस्ट रिपोर्ट की प्रतीक्षा किए बगैर तत्काल उपचार शुरू कर दिया जाना चाहिए। इससे बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकता है।

सीएम को लिखे पत्र में दिग्विजय सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार चाहे तो कलेक्टर के माध्यम से ग्राम पंचायतों को दवाइयों की किट उपलब्ध कराने के लिए सांसदों और विधायकों की स्वेच्छानुदान निधि का उपयोग करने की छूट दे सकती है। इससे जनप्रतिनिधियों की स्वेच्छानुदान राशि का उपयोग नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में महामारी की रोकथाम और उपचार के लिए किया जा सकता है। उन्होने लिखा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार के अनेक सदस्य एक साथ बीमार पड़ रहे हैं क्योंकि अधिकांश घरों में रोगी को आइसोलेट करने के लिए कक्ष या संसाधन उपलब्ध नहीं है। ऐसी स्थिति में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इस स्थित से निपटने के लिए गांव के स्कूल या पंचायत भवन को कोविड केयर सेंटर के रूप में तैयार किया जाना चाहिए जहां रोगियों को स्वस्थ लोगों से अलग रखा जाना चाहिए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews