दिग्विजय सिंह-कमलनाथ की साझा फोटो पर बीजेपी का कटाक्ष, रामेश्वर शर्मा बोले “दोनों स्वस्थ प्रसन्न रहें और जीतू पटवारी से बचकर रहें”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच लंबे समय से चल रही तनातनी अब खत्म हो चुकी है। दिग्विजय सिंह ने हाल ही में अपनी और कमलनाथ की साथ वाली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसे लेकर बीजेपी विधायक ने व्यंग्य करते हुए कहा कि कांग्रेस में तरह-तरह के खेल चल रहे हैं और ये उनका आपसी मामला है।
Rameshwar Sharma caste census

Rameshwar Sharma comments on Congress

मध्यप्रदेश कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच चल रही खींचतान अब शांत होती नजर आ रही है। हाल ही में दिग्विजय सिंह ने दोनों की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है कि हमारे बीच मतभेद हो सकते हैं लेकिन कोई मनभेद नहीं हैं। इसे लेकर अब बीजेपी ने चुटकी ली है।

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस में खो-खो का गेम चल रहा है लेकिन हमें उससे कोई मतलब नहीं है। हम उनके बीच में नहीं पड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहेंगे दोनों वयोवृद्ध नेता स्वस्थ और प्रसन्न रहें लेकिन जीतू पटवारी से बचकर रहें।

दिग्विजय सिंह और कमलनाथ से जुड़े विवाद का पटाक्षेप

साल 2020 में तत्कालीन कमलनाथ सरकार गिरने के बाद हाल ही में वो मुद्दा फिर गरमाया जब दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के इस बारे में बयान आए। एक तरफ कमलनाथ ने ये कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को लगता था कि सरकार कमलनाथ चला रहे हैं। वहीं दिग्विजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच विचारधारा के नहीं बल्कि व्यक्तिगत मतभेद थे। इसके बाद एक बार फिर कांग्रेस के अंदरूनी मतभेद और गुटबाज़ी की खबरों को हवा मिल गई।

लेकिन अब दिग्विजय सिंह ने अपनी और कमलनाथ की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि हमारे बीच पचास साल से पारिवारिक संबंध हैं और हमारे बीच मतभेद भले हो, मनभेद नहीं है। इस तरह उन्होंने मनमुटाव और तनातनी की खबरों को विराम दिया है।

रामेश्वर शर्मा ने किया तंज

इस मामले पर कांग्रेस विधायक रामेश्वर शर्मा ने तंज़िया लहज़े में कहा है कि कांग्रेस के भीतर कई तरह के गेम चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘हमें क्या मालूम कि उनमें किस बात का भेद है और क्या नहीं है। हमें तो वो भेद नज़र आता है जो सड़क पर दिखता है। हम चाहते हैं कि जैसी स्थिति में कांग्रेस है वैसी स्थिति और सौ साल तक रहे। उनकी फोटो के बारे में यही प्रार्थना है कि दोनों नेता स्वस्थ और प्रसन्न रहें। इसी तरह हंसी मजाक करते रहे लेकिन जीतू पटवारी से बचकर रहें।’ उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि हम दोनों भाइयों के बीच में नहीं आना चाहते हैं और सिर्फ यही कहना चाहते हैं कि वे हमेशा प्रसन्न रहें और इसी तरह हम सबको भी आनंदित करते रहें।

[dgv_vimeo_video id=”1118065196″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews