दिग्विजय सिंह ने देशभर की खस्ताहाल सड़कों पर उठाए सवाल, कहा ‘गड़बड़ी ऊपर से है’

बारिश आते ही सड़कों की जर्जर हालत किसी से छिपी नहीं। कांग्रेस नेता ने इस मुद्दे पर अब पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को निशाने पर लिया है। उन्होंने सड़कों के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता नियंत्रण सहित कई सवाल किए और पूछा है कि क्या ऐसे मामलों में दोषी ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया गया और अधिकारियों पर उचित कार्रवाई हुई है।
Digvijaya Singh

Digvijaya Singh

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने देश भर में सड़कों और पुलों के निर्माण में गुणवत्ता की कमी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक ख़स्ताहाल सड़कों के वीडियो साझा करते हुए केंद्र सरकार..विशेष रूप से प्रधानमंत्री मोदी और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पर निशाना साधा।

दिग्विजय सिंह ने अपनी पोस्ट में सड़कों को लेकर पीएम और गडकरी के बयान शेयर करते हुए लिखा है  जब पूरे देश में सड़क और पुल बनने के एक-दो सालों में ध्वस्त हो जाएं, तो फिर लगता है कुछ गड़बड़ी ऊपर से ही है। उन्होंने मांग की कि किया कि इसे लेकर दोषियों पर क्या कार्रवाई हुई..उसे उजागर किया जाए।

दिग्विजय सिंह ने उठाया बदहाल सड़कों का मुद्दा

बारिश का मौसम कई परेशानियों को साथ लाता है और इनमें एक प्रमुख है सड़कों जर्जर गड्ढों से भरी सड़कें। इसे लेकर अब कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने देशभर में सड़क और पुल निर्माण में घटती गुणवत्ता और कथित भ्रष्टाचार को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को निशाने पर लेते हुए इसे लेकर PMO से जवाब मांगा है।

केंद्र सरकार से किए सवाल

कांग्रेस नेता ने इस मुद्दे पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि क्या सड़क और पुलों के निर्माण के लिए सही ठेकेदारों को काम दिया गया? क्या अधिकारियों ने गुणवत्ता नियंत्रण सही ढंग से किया? क्या ऐसे ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया गया? और क्या संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई? इसी के साथ दिग्विजय सिंह ने मांग की कि “यदि कार्रवाई हुई है तो जांच को उजागर करें..नहीं तो यही समझ में आता है कि गड़बड़ी ऊपर से ही है।” उन्होंने अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री कार्यालय, पीएम मोदी और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को टैग करते हुए जवाब मांगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews