दिग्विजय का शिवराज को पत्र, किसानों को तत्काल मुआवजा दे सरकार

दिग्विजय का शिवराज को पत्र,  किसानों को तत्काल मुआवजा दे सरकार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| प्रदेश भर में पिछले दिनों भारी बारिश के कारण कई जिलों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) किसानों को राहत देने की घोषणा कर चुके हैं| इस बीच पूर्व सीएम व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने भोपाल (BHOPAL) और सीहोर (Sehore) जिलों के दौरे के बाद राज्य सरकार से तत्काल मुआवजा दिये जाने की मांग की है|

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज को पत्र लिखा कर कहा कि खरीफ की फसल के दौरान जिन किसानों की फसलें पूरी तरह से खराब हो गई है, उनके द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड पर एवं प्राथमिक सहाकारी समितियों से लिया गया ऋण माफ किया जाये।

दिग्विजय ने मांग की है कि कृषि विशेषज्ञों का दल गठित किया जाकर फसल क्षति का आंकलन कराया जाये और संबंधित बीमा कम्पनियों से तत्काल बीमा राशि का भुगतान भी कराया जाये। इसके अलावा आगामी रबी की फसल के लिये किसानों को खाद, बीज की व्यवस्था कराई जाये। उन्होंने कहा है कि जिन किसानों पर पूर्व का ऋण बकाया है उनको भी कृषि ऋण उपलब्ध कराया जाये। साथ ही आवश्यकता अनुसार किसानों को सहयोग के रूप में महात्मा गांधी नरेगा या सूखा राहत मद से मजदूर उपलब्ध करायें।

दिग्विजय ने पत्र में लिखा कि यह अत्यंत दुखद है कि भोपाल संभाग में इतने बड़े पैमाने पर किसानों की फसल बर्बाद होने पर भी जिला प्रशासन ने फसल क्षति आंकलन का कोई गंभीर प्रयास नहीं किया है जबकि किसानों की शत् प्रतिशत् फसलें खराब हो गई है। प्रदेश में खरीफ की फसल खराब होने के बाद अनेक जिलों में किसानों ने आत्महत्या करने जैसा दर्दनाक कदम उठा लिया है। जिसमें दो किसान आपके गृह जिले सीहोर के भी हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews