ऑस्ट्रेलियाई अखबार में छपे ऑर्टिकल को लेकर दिग्विजय का ट्वीट, तन्खा ने दिया ये जवाब

ऑस्ट्रेलियाई अखबार में छपे ऑर्टिकल को लेकर दिग्विजय का ट्वीट, तन्खा ने दिया ये जवाब

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। ऑस्ट्रेलियाई अखबार में प्रकाशित एक ऑर्टिकल को लेकर अब दिग्वियज सिंह और विवेक तन्खा आमने-सामने आ गए हैं। पीएम मोदी की आलोचना करते हुए प्रकाशित ऑर्टिकल में कोरोना के लिए भारत सरकार की रणनीति पर सवाल उठाए गए थे, जिसपर भारतीय उच्चायोग ने आपत्ति जताई है। इस ऑर्टिकल को लेकर अब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी अब इंटरनेशनल मीडिया को भी कंट्रोल करना चाहते है। इस ट्वीट पर जवाब देते हुए कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने कहा कि इंटरनेशनल मीडिया को कंट्रोल करने की बात एक अकल्पनीय स्वप्न है।

कोरोना प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का स्वास्थ्य ख़राब , सोशल मीडिया पर किया साझा

ये है मामला

दरअसल भारत में कोरोना वायरस के कहर को लेकर ऑस्ट्रेलिया (Australia) के अखबार ने पीएम मोदी (PM Modi) पर निशाना साधते हुए एक लेख प्रकाशित किया था। इसमें लिखा था कि मोदी ने भारत को लॉकडाउन से बाहर निकालकर सर्वनाश की ओर धकेल दिया है। इसमें उल्लेख था कि चुनावी रैलियों और कुंभ के कारण कोरोना और तेज गति से फैला है। इस लेख पर ऑस्ट्रेलिया में भारतीय उच्चायोग (The Indian High Commission in Australia) ने आपत्ति जताते हुए इसे आधारहीन, दुर्भावनापूर्ण और निंदनीय बताया। भारतीय दूतावास ने ‘द ऑस्ट्रेलियन’ (The Australian) के एडिटर इन चीफ क्रिस्टोफर डोरे को पत्र लिखते हुए उस ऑर्टिकल को दुर्भावनापूर्ण बताया। पत्र में कहा गया है कि इस लेख का उद्देश्य भारत सरकार द्वारा उठाए गए सार्वभौमिक प्रशंसित कदम को कम आंकने के लिए लिखा गया है। इसी के साथ इसमें कोरोना के लिए लिए गए फैसलों का उल्लेख है जिसमें पिछले साल लगाए गए लॉकडाउन के साथ टीकाकरण मुहिम शामिल है।

दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर विवेक तन्खा का जवाब

इस मामले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘अब मोदी और शाह प्रशासन इंटरनेशनल मीडिया को भी कंट्रोल करना चाहता है? जो लिखा गया है वो फिक्शन नहीं फैक्ट्स हैं मोदी-शाह सरकार के।’

दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट के जवाब में कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘सर, कोई चाहे भी तो इंटरनेशनल मीडिया को कंट्रोल में नहीं कर सकता है। ये असंभव कल्पना है।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews