अब सिंधिया की इस फोटो को लेकर उठा विवाद, कांग्रेस ने उठाए सवाल

अब सिंधिया की इस फोटो को लेकर उठा विवाद, कांग्रेस ने उठाए सवाल

भोपाल

जब से ज्योतिरादित्य सिंधिया ((jyotiraditya scindia) ने बीजेपी (bjp) ज्वाइन की है, कांग्रेस (congress) जैसे उनके पीछे हाथ धोकर पड़ गई है। किसी न किसी मुद्दे पर महाराज को घेरा जा रहा है और वह लोग जो कभी सिंधिया के सामने नतमस्तक नजर आते थे अब उन पर वार पर वार कर रहे हैं।

ताजा मामला भोपाल (bhopal) का है जहां सिंधिया समर्थक और कांग्रेस सरकार में मंत्री (minister) रहे तुलसी सिलावट (tulsi silawat) ने भाजपा (bjp) ज्वाइन करने के बाद जल संसाधन मंत्री (irrigation minister) का पदभार ग्रहण किया। वल्लभ भवन (vallabh bhavan) में जिस जगह उन्होंने पदभार ग्रहण किया उसके ठीक पीछे ऊपर महात्मा गांधी (mahatma gandhi) और विवेकानंद (vivekanand) की फोटो लगी थी और नीचे प्रधानमंत्री (prime minister) नरेंद्र मोदी (narendra modi), मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (chief minister shivraj singh chauhan) के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया का फोटो मौजूद था।

इसी बात को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता (congress spoke person) नरेंद्र सलूजा (narendra saluja) ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि आखिरकार सरकारी कार्यालय में सिंधिया का फोटो कैसे। न सिंधिया इस समय सांसद है ना विधायक ना किसी सरकार में मंत्री तो फिर किस हैसियत में उनका फोटो लगाया गया । सलूजा ने यह भी सवाल खड़ा किया कि फोटो सिंधिया का तो है लेकिन अमित शाह ((amit shah), जेपी नड्डा (jp nadda) या वीडी शर्मा (vd sharma) सहित भाजपा के पितृ पुरुष रहे श्यामा प्रसाद मुखर्जी (shyama prasad mukharjee) या दीनदयाल उपाध्याय (dindayal upadhyay) का नहीं । अब इस मुद्दे पर सिंधिया समर्थक क्या जवाब देंगे , यह तो देखने वाली बात होगी लेकिन फिलहाल तो विवाद खड़ा हो ही गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews