दराज में रिश्वत रखवाने का वीडियो वायरल होने के बाद जनपद सीईओ निलंबित

दराज में रिश्वत रखवाने का वीडियो वायरल होने के बाद जनपद सीईओ निलंबित

 भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल संभाग कमिश्नर गुलशन बामरा ने सीहोर जिले के  आष्टा के जनपद सीईओ डीएन पटेल को तत्काल पद से निलंबित कर दिया है। जनपद सीईओ का निलंबन पंचायत के काम के बदले रिश्वत लेने के मामले में किया गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है।

यह भी पढ़े.. कड़कड़ाती ठंड में NSUI का ठंडे पानी में कपकपाता प्रदर्शन

वीडियो में एक आदमी CEO दिवाकर पटेल की दराज में पैसे रख रहा है। वीडियो में सुनाई दे रहा है कि सीसी रोड फाइल पर साइन करने के बदले इंसान ने ₹7500 की मांग की है। वही सोशल मीडिया पर वीडियो के तेजी से वायरल होने के बाद अब पंचायत सीईओ पटेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सफाई भी दी थी। अपनी सफाई में पंचायत सीईओ दिवाकर पटेल ने लिखा कि माखनलाल नाम के इंजीनियर की मौत के बाद उनकी फैमिली की मदद के लिए राशि इकट्ठा की जा रही है। इसके साथ ही पंचायत सीईओ दिवाकर पटेल का कहना है कि अब तक ₹75000 इकट्ठे कर लिए गए हैं। कुछ लोग मदद की राशि सीधे मुझे दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो चल रहा है। वह सिर्फ मुझे बदनाम करने की साजिश है।

यह भी पढ़े.. पूर्व मंत्री इमरती देवी ने लगाने के बजाय फेंका मास्क

भोपाल संभाग आयुक्त के संज्ञान में सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो आया था, कमिश्नर भोपाल गुलशन बामरा ने इस कृत्य को पद आचरण के विरुद्ध मानते हुए मानते हुए जनपद पंचायत आष्टा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीएन पटेल को मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला पंचायत, विदिशा किया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews