भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुआ Diwali Pujan, वीडी शर्मा ने किया ये आह्वान

भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुआ Diwali Pujan, वीडी शर्मा ने किया ये आह्वान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  पूरा देश आज गुरुवार को दिवाली (Diwali Pujan) मना रहा है, मुहूर्त के हिसाब से लोग मां लक्ष्मी की आराधना और पूजा कर रहे हैं।  भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राजधानी स्थित प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मां महालक्ष्मी का पूजन किया और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित दिवाली पूजन (Diwali Pujan) में प्रदेश वीडी शर्मा के अलावा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत , सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सहित कई प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : जरुरतमंदों के बीच जाकर मनाई दिवाली, मिठाई, पटाखे, कपडे बांटे

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस मौके पर देश और प्रदेश वासियों को दिवाली की शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में प्रदेश तरक्की कर रहा है।  उन्होंने आह्वान किया कि  हम सब इतना काम करें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संकल्प को और ऊंचाइयों पर ले जाएँ।

 ये भी पढ़ें – PM Modi Diwali 2021 : नौशेरा पहुंचे नरेंद्र मोदी, सैनिकों को दी दिवाली की बधाई, बढ़ाया हौसला

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews