घरेलू LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, कमलनाथ ने भाजपा सरकार को घेरा, कीमतों में वृद्धि तत्काल वापस लेने की मांग

LPG Price Hike: मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिर बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं के जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। नई दरों के बाद भोपाल में 1 सिलेंडर की कीमत 918.50 रुपये से बढ़कर 947.50 रुपये पहुंच गई है।
kamalnath

मध्य प्रदेश में घरेलू एलपीजी (14.2 किलोग्राम) सिलेंडर 29 रुपए महंगा हो गया है। नई दरें रविवार (7 जून 2026) से लागू हो गई है। इस वृद्धि के बाद भोपाल, इंदौर और जबलपुर में गैस सिलेंडर की कीमत 900 और ग्वालियर-उज्जैन में 1000 रुपए के पार पहुंच गई है। गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।

कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X (ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा है कि भाजपा सरकार जनता के ऊपर लगातार महंगाई का चाबुक चला रही है। कांग्रेस सरकार जहाँ घरेलू गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देती थी, वहीं भाजपा इसके दाम बेतहाशा बढ़ा रही है। जनता पहले से ही डीज़ल-पेट्रोल, सीएनजी, कमर्शियल गैस सिलेंडर, दूध और बाकी आवश्यक वस्तुओं में मूल्य वृद्धि का सामना कर रही है। महंगाई की असल वजह भाजपा का अर्थ व्यवस्था को चौपट करना है। उन्होंने मांग की है कि कीमतों में वृद्धि तत्काल वापस ली जाए।

GST में और कमी कर जनता को राहत दे सरकार

कमलनाथ ने अपने अगले पोस्ट में लिखा है कि देश की जनता पर चौतरफा महंगाई की मार पड़ रही है। सरकार ने जीएसटी घटाकर जिन चीजों की कीमतें कम करने की वाहवाही लूटी थी, आज वे चीजें पहले से ज़्यादा महंगी हो गई हैं। दूध, घी, टूथपेस्ट, टीवी से लेकर एसी तक इस तरह की 54 चीजों पर 22 सितंबर 2025 को जीएसटी घटाने की घोषणा की गई थी, लेकिन ये सब चीजें पहले से ज़्यादा महंगी हैं। उन्होंने आगे लिखा है कि सरकार जिस तरह से डॉलर के सामने रुपए को लुढ़कने से रोकने में विफल रही है, उसके कारण महंगाई की रफ्तार और तेज बढ़ी है। अब ज़रूरत इस बात की है कि सरकार जीएसटी में और कमी करे ताकि जनता को कुछ राहत मिल सके।

प्रमुख शहरों में सिलेंडर के नए दाम

  • ​ग्वालियर: 1 सिलेंडर के लिए 1025 रुपये चुकाने होंगे।
  • ​उज्जेन: धार्मिक नगरी उज्जैन में 1001 रुपये देने होंगे।
  • ​इंदौर: आर्थिक राजधानी इंदौर में सिलेंडर 970 रुपये में मिलेगा।
  • ​भोपाल: राजधानी भोपाल में सिलेंडर की कीमत 947.50 रुपए हो गई है।
  • ​जबलपुर: औद्योगिक राजधानी जबलपुर में सिलेंडर के लिए 919 रुपये देने होंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews