डॉक्टर गोविंद सिंह का बयान- BJP प्रत्याशी की CD हमारे पास, चुनाव में करेंगे खुलासा

डॉक्टर गोविंद सिंह का बयान- BJP प्रत्याशी की CD हमारे पास, चुनाव में करेंगे खुलासा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश उपचुनाव (Madhya Pradesh by-election) से पहले सियासी गलियारों हलचल तेज हो चली  है। BJP हो या कांग्रेस एक दूसरे की गलतियां ढूंढ ढूंढ कर वार कर रही है।दोनों ही दल बयानों की बौछार करते समय एक दूसरे पर छीटाकंशी करने से भी नही चूक रहे है। इसी कड़ी में कमलनाथ सरकार (Kamal Nath Government) में रहे कैबिनेट मंत्री और वर्तमान में लहार से कांग्रेस विधायक (Congress MLA) डॉ गोविंद सिंह ( Dr. Govind Singh)  ने बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि भांडेर से बीजेपी की प्रत्याशी रक्षा सिरोनिया की एक सीडी (CD) उनके पास है जिसका खुलासा वह चुनाव(Election) आने के समय करेंगे।

डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि जिस समय रक्षा सिरोनिया (Raksha Sironia) व उनके पति संतराम सिरोनिया कांग्रेस का टिकट मांग रहे थे तब कमलनाथ (Kamal Nath) ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी थी कि वे दतिया जिले के कांग्रेसियों को इस बात के लिए तैयार करें ताकि रक्षा सर्वमान्य प्रत्याशी हो सके। इसके लिए डॉक्टर गोविंद सिंह ने लहार के काकसी हनुमान मंदिर पर रात 12 बजे रक्षा, संतराम और दतिया के कांग्रेसियों को बुलाया था और वहां पर इस बात की कसम खिलाई थी कि वह कभी गद्दारी नहीं करेंगे और उनका साथ नहीं छोड़ेंगे।

इतना ही नहीं, डॉक्टर गोविंद सिंह का यह भी कहना है कि संतराम ने यह भी वादा किया था कि विधायक बनने के बाद रक्षा कमलनाथ का मुख्यमंत्री पद के लिए समर्थन करेंगी। संतराम ने इस बात का भी खुलासा किया था कि विधानसभा चुनाव के टिकट के लिए उनसे सिंधिया ने एक करोङ रुपए मांगे थे जिसमें से 35 लाख रुपए वह सिंधिया के सचिव पाराशर के साले जो ,लहार के बीजेपी मंडल अध्यक्ष हैं के पास जमा कराए थे। डॉक्टर गोविंद सिंह का कहना है कि उन्हें इस बात का आभास था कि संतराम अपनी बात से पलट सकते हैं इसीलिए उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम की एक सीडी बनवा ली थी जो उनके पास मौजूद है और चुनाव के वक्त वह उसे रिलीज करेंगे। यह सारी बाते सोमवार को भांडेर (Bhander) में आयोजित कांग्रेस की एक सभा में गोविंद सिंह ने कही जिसमें कमलनाथ भी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद थे। इस अवसर पर डॉ गोविंद सिंह ने नौजवानों से अपील की कि वे बीजेपी की इस मुहिम का मुंहतोड़ जवाब दें जिसमें वह लगातार इस बात को कह रही है कि बसपा (BSP) भांडेर में बीजेपी (BJP) की टक्कर में है और कांग्रेस तो तीसरे नंबर पर चली गई है।

 यह भी पढे...डॉ गोविंद सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस करेगी ‘नदी बचाओ सत्याग्रह’, राष्ट्रीय स्तर के नेता करेंगे शिरकत 

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews