डॉ नरोत्तम ने खोली कांग्रेस की पोल…बताया असली चेहरा

नरोत्तम मिश्रा

भोपाल ।शरद व्यास

मध्यप्रदेश (madhypradesh) में 24 सीटों पर उपचुनाव (by election) होना है दोनों ही प्रमुख दल बीजेपी और कांग्रेस (bjp-congress) अपनी-अपनी रणनीति तैयार करने में लगी हुई है। हालांकि बीजेपी कांग्रेस से कई कदम आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस की रणनीति भी अंदरखाने बीजेपी पर लगाम डालने की बन रही है ,लेकिन तथाकथित मैनेजमेंट के पितामह के नाम से जाने वाले कमलनाथ (kamalnath) को 15 माह में सत्ता विहीन करने वाले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने कहा कांग्रेस देश में कहीं चुनौती नहीं बची, जो पार्टी 10 सालों से विपक्ष में एक अच्छा नेता नहीं बना पाई उसका अस्तित्व नहीं बचा। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश में धोखे से एक बार कांग्रेस की सरकार बन गई और इसी दौर में किसान और नौजवानों को धोखा भी दे दिया लेकिन अब यह नही चलेगा.उनकी पोल खुल गई है।

डॉ मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (Chief Minister Shivraj Singh) का मुकाबला कभी नही कर पाएगी,कांग्रेस ने फूल सिंह बरैया जैसे सज्जन और सीधे आदमी को उपचुनाव में।उतारने की बात कह रही है लेकिन कांग्रेस हमेशा उनके साथ छल कपट करती है। मैने पहले भी कहा था कि जब वें विधायक नहीं है तो उन्हें चुनाव लड़ाया क्यों, और जब चुनाव लड़वाया तो हराया क्यों। जिस तरह से राज्यसभा में हरवाया उसी तरह उपचुनाव में भी कांग्रेस उन्हें हरवाएगी.।उन्होंने कहा कि फूल सिंह बरैया कांग्रेस के छल को समझना चाहिए,वैसे प्रदेश का अनुसचित वर्ग यह समझ गया है कि कांग्रेस धोखा देने वाली पार्टी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews