इज्तिमा की तैयारियों को लेकर डीआरएम नें किया भोपाल स्टेशन का निरीक्षण

इज्तिमा की तैयारियों को लेकर डीआरएम नें किया भोपाल स्टेशन का निरीक्षण

Bhopal Ijtima News :  भोपाल में 08 से 11 दिसंबर तक आयोजित होने वाले “आलमी तबलीगी इज्तिमा” के लिए रेलवे द्वारा किये जा रहे प्रबन्ध का जायजा लेने डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी नें शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भोपाल स्टेशन का निरीक्षण किया एवं श्रृद्धालुओं की सुविधा के लिये स्टेशन पर की जाने वाली व्यवस्थाओं के सम्बंध में अधिकारियों से चर्चा की।

दिए निर्देश 

डीआरएम नें श्रद्धालुओं के लिये आवश्यकतानुसार भोपाल स्टेशन पर अतिरिक्त बुकिंग काउंटर, आरक्षण कार्यालय में विशेष काउंटर खोलने, श्रद्धालुओं के रूकने के लिए टेन्ट/पंडाल लगाने के साथ साथ स्टेशन एवं प्लेटफॉर्मो पर उदघोषणा एवं गाड़ियों की जानकारी प्रदान करने तथा साफ-सफाई सुनिश्चित करने, पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, पीने के पानी की समुचित व्यवस्था करने तथा समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।

मौजूद रहे अधिकारी 
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय डोगरा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रंबन्धक सौरभ कटारिया, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) अतिन कुमार तोमर, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर (विद्युत) अजय कुमार माथुर, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त (रेल सुरक्षा बल) श्री प्रशांत यादव सहित अन्य रेल अधिकारी व पर्यवेक्षक कर्मचारी उपस्थित थे।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews