धारदार हथियार लेकर नशे में धुत युवक अस्पताल में मरीजों को धमकाता रहा, वीडियो वायरल

धारदार हथियार लेकर नशे में धुत युवक अस्पताल में मरीजों को धमकाता रहा, वीडियो वायरल

BHOPAL NEWS : भोपाल के DIG बंगले स्थित जवाहर लाल नेहरू हॉस्पिटल में बीती रात एक युवक धारदार हथियार लेकर घूमता नज़र आया, युवक अस्पताल में देर तक हाथों में फसल काटने वाला चाकू लेकर लोगों को धमकाता रहा, इस दौरान उसे लोगों ने रोकना चाहा तो उसने उनके साथ ही गालीगलौच शुरू कर दी, जिस वक़्त युवक हाथों में धारदार हथियार लेकर अस्पताल परिसर में घूम रहा था उस वक़्त कई महिला मरीज इस अस्पताल में इलाजरत थी, युवक नशे में था और वह किसी को जान से मारने की धमकी देते हुए ऊपर नीचे जा रहा था।

[dgv_vimeo_video id=”872163456″]

मौके पर कोई सुरक्षा कर्मी नहीं था मौजूद 

जिस वक़्त युवक धारदार हथियार लहरा रहा था उस वक़्त अस्पताल में एक भी सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था, जबकी इस सरकारी अस्पताल में सुरक्षा गार्ड की तैनाती की गई है, धारदार हथियार लेकर घूम रहे युवक को मरीजों के परिजनों ने भी देर तक समझाने की कोशिश की लेकिन युवक माना नहीं, हालांकि गनीमत रही की युवक कुछ देर बाद खुद ही अस्पताल परिसर से बाहर चला गया। वही देर तक मरीजों और उनके परिजनों की जान अटकी रही, इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए है, वही वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपी को तलाश रही है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews