PHQ से जारी पत्र ने बढ़ाई टेंशन, 10 साल से एक ही जिले में जमे पुलिस अधिकारियों की मांगी जानकारी  

पीएचक्यू से जारी आदेश में कहा गया है कि कई पुलिस अधिकारी लंबी अवधि से एक ही जिले में पदस्थ है, जिसके फलस्वरूप उनके द्वारा निष्पक्ष कार्यवाही करने में कई बार प्रश्न उठते हैं।
PHQ Bhopal

PHQ Bhopal News: पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी एक पत्र ने उन पुलिस अधिकारियों की टेंशन बढ़ा दी है जो एक ही जिले में दस साल से जमे हुए हैं, मुख्यालय में सभी आईजी और एसपी को पत्र जारी कर ऐसे डीएसपी, इंस्पेक्टर्स और सब इंस्पेक्टर्स की जानकारी मांगी है।

पुलिस मुख्यालय ने सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक ) के हस्ताक्षर से डीजी विशेष पुलिस स्थापना, डीजी लोकायुक्त, डीजी ईओडब्ल्यू, सभी रेंज के आईजी, सभी जिलों के एसपी के अलावा अन्य पुलिस इकाई प्रमुखों को पत्र जारी कर उनके यहाँ 10 साल से पदस्थ पुलिस अधिकारियों की जानकारी मांगी है।

PHQ ने इस कारण मांगी है जानकारी 

पीएचक्यू से जारी आदेश में कहा गया है कि कई पुलिस अधिकारी लंबी अवधि से एक ही जिले में पदस्थ है, जिसके फलस्वरूप उनके द्वारा निष्पक्ष कार्यवाही करने में कई बार प्रश्न उठते हैं। अतः आपके जिला /इकाई अंतर्गत पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक एवं उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की पृथक-2 सूची तैयार कराएँ जो एक ही जिले में 10 वर्ष से अधिक समय पदस्थ रहे हों।

7 दिन में जानकारी भेजने का आदेश 

मुख्यालय ने इसका एक प्रोफार्मा भी अधिकारियों को भेजा है जिसमें पूरी जानकारी भरकर मांगी गई है, आदेश में कहा गया है कि मांगी गई जानकारी 7 दिन में भिजवाएं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews