लोकायुक्त पुलिस बनकर बैंक प्रबंधक को धमकाने वाला DSP निलंबित

mp suspended news

Bhopal- DSP Yogesh Kurchania Suspended : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को पुलिस मुख्यालय में पदस्थ कार्यवाहक डीएसपी योगेश कुरचानिया को निलंबित कर दिया गय।  कुरचानिया पर आरोप है कि लोकायुक्त डीएसपी बनकर गंजबासौदा (विदिशा) में नागरिक बैंक के प्रबंधक से रुपये मांगे और उन्हे धमकाया।  डीएसपी योगेश कुरचानिया को पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना ने निलंबित कर दिया है। इसका आदेश भी रविवार रात जारी कर दिया गय। इसके साथ ही विरुद्ध जांच भी शुरू की गई है। उधर, इस मामले संलिप्तता पाए जाने पर बासौदा थाने में दर्ज प्राथमिकी में आरोपित डीएसपी का नाम भी जोड़ दिया गया है।

यह है मामला 
बता दें कि कुरचानिया भोपाल में विशेेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त में कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर थे। छह फरवरी को उन्हें लोकायुक्त से स्थानांतरित कर पुलिस मुख्यालय में कार्यवाहक डीएसपी के पद पदस्थ किया गया था। वह लोकायुक्त से कार्यमुक्त भी हो गए थे।

वही शुक्रवार को नागरिक बैंक में पहुंचे दो लोगों ने बैंक प्रबंधक के विरुद्ध लोकायुक्त में प्रकरण होने की बात कहते हुए रुपये मांगे थे। प्रबंधक को शंका हुई तो उन्होंने दोनों से पूछताछ की और अपने सा‍थ आए दो सहयोगियों के साथ उन्‍हें पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। कहा जा रहा है कि कुरचानिया ही बैंक प्रबंधक को धमकाने पहुंचे थे,  बैंक में उनका परिचय पत्र भी गिरा मिला था। पूछताछ में संलिप्तता पाए जाने पर उन्हेें भी आरोपित बनाया गया है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews