
Indian Railways to run 1,500 special trains next 5 days for Chhath festival
RAIL NEWS : दक्षिण पूर्व रेलवे, चक्रधरपुर मंडल के राउरकेला स्टेशन यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते इस मार्ग से होकर गुजरने वाली कुछ गाड़ियों को निर्धारित तिथियों में अपने प्राम्भिक स्टेशन से निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
निरस्त की जाने वाली गाड़ियाँ :-
1- गाड़ी संख्या 22830 शालीमार-भुज सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 07.10.2023 एवं 14.10.2023 को तथा गाड़ी संख्या 22829 भुज-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 10.10.2023 एवं 17.10.2023 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
2- गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-संत्रागाछी हमसफ़र एक्सप्रेस दिनांक 11.10.2023 को तथा गाड़ी संख्या 22170 संत्रागाछी- रानी कमलापति हमसफ़र एक्सप्रेस दिनांक 12.10.2023 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
