दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व के लिए रेल्वे की सौगात, चलेंगी सुपरफास्ट स्पेशल TRAIN

Indian Railways trains Chhath festival

Indian Railways to run 1,500 special trains next 5 days for Chhath festival

RAIL NEWS : रेल प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए 05 अक्टूबर से 09.नवंबर तक रीवा-रानी कमलापति- रीवा के मध्य 06-06 ट्रिप सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह गाड़ी भोपाल मंडल के बीना, विदिशा स्टेशन पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी।

यह रहेगा शेड्यूल 

गाड़ी संख्या 02190 रीवा-रानी कमलापति साप्ताहिक सुपरफास्ट द्वारा दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा स्पेशल ट्रेन दिनांक 05.10.2024 से 09.11.2024 तक प्रत्येक शनिवार को रीवा स्टेशन से 12:30 बजे प्रस्थान कर, मार्ग के अन्य स्टेशन से होते हुए 18:45 बजे बीना,19:50 बजे विदिशा और 21:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी।

वापसी का शेड्यूल 

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02189 रानी कमलापति- रीवा सुपरफास्ट द्वारा दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा स्पेशल दिनांक 05.10.2024 से 09.11.2024 तक प्रत्येक शनिवार को को रानी कमलापति स्टेशन से 22.15 बजे प्रस्थान कर,23.08 बजे विदिशा, अगले दिन 00.20 बजे बीना पहुँचकर, मार्ग के अन्य स्टेशन से होते हुए सुबह 07.20 बजे रीवा स्टेशन पहुँचेगी।

गाड़ी के हाल्ट- यह गाड़ी रास्ते मे दोनों दिशाओं में सतना ,मैहर,कटनी मुड़वारा,दमोह,सागर,बीना,विदिशा स्टेशनों पर रुकेगी।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews