Bhopal News: दुर्गेश केसवानी सिंधी हेरिटेज फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त

दुर्गेश केसवानी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता (BJP Leader) और प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी  को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। दुर्गेश केसवानी सिंधी समाज के उत्थान और विकास के लिए काम कर रही राष्ट्रीय संस्था सिंधी हेरिटेज फाउंडेशन (Sindhi Heritage Foundation) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (National Vice President) नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा संस्था ने उन्हें अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता भी बनाया है। गौरतलब है कि केसवानी अपनी ओजस्वी वाणी और वाकपट्‌टुता के लिए पहचाने जाते हैं।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र में झमाझम का दौर शुरु, अगले 24 घंटे में इन जिलों में भारी बारिश के आसार

नियुक्ति के बाद दुर्गेश केसवानी (Durgesh Keswani) ने बताया कि समाज का उत्थान और विकास करना ही उनकी पहली प्राथमिकता है। दी हुई जवाबदारी का वो पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे, साथ ही किसी जरूरतमंद की मदद हो सके। इसके लिए वे सदैव प्रयासरत रहेंगे।

यह भी पढ़े.. तीसरी लहर को लेकर अलर्ट MP सरकार, सीएम शिवराज बोले-संक्रमण वाले राज्यों पर नजर रखें

वही संस्था के फाउंडर प्रसिडेंट नारायण बाबलानी ने बताया कि संंस्था 10 उद्देश्यों के साथ काम कर रही है, जिसमें सिंधी कल्चर और विरासत का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार प्रसार, हिंदू सिंधियों के उत्थान के लिए काम करना, सिंधी त्योहारों काे धूमधाम से मनाना, वोकेशनल और प्रोफेशनल कोर्स का संचालन, गरीब विद्यार्थियों की एजुकेशन के लिए फंडिंग, प्राकृतिक आपदाओं और मेडिकल इमरजेंसी के दौरान लोगों की मदद, बड़े स्तर पर जनेऊ और विवाह कार्यक्रमों का संचालन, बाल संस्कार केंद्रों का संचालन, घर वापसी और पूरे भारत में सिंधी समाज का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान जैसे कार्यक्रम इस संस्था द्वारा संचालित किए जाते हैं।

यह भी पढ़े.. MP By-election: हटाए जाएंगे इन जिलों के अफसर, आयोग ने कलेक्टरों को भेजा पत्र

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews