समीक्षा बैठक के दौरान सीएम शिवराज ने दिए cmho को हटाने के निर्देश

सीएम शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj singh chouhan) ने मध्यप्रदेश में राशन की कालाबाजारी संबंधी अपराधों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए की कालाबाज़ारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें तथा गरीबों का हक मारने वालों को किसी भी हाल में छोड़ा न जाये। वहीं कोविड वैक्सीनेशन में लापरवाही बरतने पर अनूपपुर सीएमएचओ (cmho) को कॉन्फ्रेंस के दौरान ही मुख्यमंत्री ने हटाने के निर्देश दे दिए।

सीएमएचओ को हटाने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा ‘इन सीएमएचओ को हटाओ और लिखा पढ़ी का काम दो। फील्ड के लायक नहीं।’ वहीं कलेक्टर को सीएमएचओ के लिए नया नाम देने का निर्देश भी दिया। इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में चिन्हित अपराधों में की गई कार्रवाई की समीक्षा की। सीएम ने सीधी, सतना, रतलाम, देवास और पन्ना ज़िला प्रशासन को बेहतर कार्रवाई के लिए बधाई दी। उन्होने कहा लॉ एंड ऑर्डर के मामले में हम बेहद गंभीर हैं। सभी ज़िलों में अच्छी कार्रवाई हुई है। अपराधियों को किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं है, उन्हें समूल खत्म करना है। जिन ज़िलों ने अच्छी कार्रवाई की, उनको बधाई और बाकी ज़िले भी तेज़ी लाएं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews