कारोबारी मनोज परमार के ठिकानों पर ED का छापा, BJP बोली- गुल्लक टीम की आड़ में चल रहा भ्रष्टाचार की कमाई का खेल

भाजपा नेता नरेंद्र सलूजा ने आरोप लगाया, मध्य प्रदेश कांग्रेस के एक बड़े नेता का इन्हें खुला संरक्षण प्राप्त है, इस छापे के बाद कांग्रेस को जवाब देना चाहिये कि अभी तक गुल्लक की आड़ में उसको कितने पैसे पहुचे हैं ऐसे लोगो से कांग्रेस के क्या संबंध है?
Raid

ED raids the premises of Sehore industrialist : कांग्रेस के बड़े नेताओं से संपर्क रखने वाले और अपने बच्चों को गुल्लक लेकर उनेह भेट करने के लिए चर्चित कारोबारी मनोज परमार के 4 अलग अलग ठिकानों पर ED भोपाल जोनल ऑफिस की टीम ने दो दिन पहले 5 दिसंबर को छापा मारा, जिसमें पुलिस को कई आपत्तिजनक दस्तवेज मिले जो जब्त कर लिए गए अब इसपर भाजपा ने तंज कसा है।

दरअसल सीहोर जिले के चर्चित कारोबारी और मनोज परमार के सोहोर और इंदौर में स्थित 4 अलग अलग ठिकानों पर ईडी ने 5 दिसंबर को छापा मारा था, ईडी के मुताबिक ये छापा पीएमएलए 2002 के प्रावधानों के अंतर्गत मारा गया जिसमें कई आपत्तिजनक दस्तावेज और चल अचल संपत्तियों की जानकारी सामने आई, ईडी ने इन्हें जब्त कर दिया।

BJP ने कसा मनोज परमार के यहाँ छापे को लेकर तंज 

अब इसपर भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने तंज कसा है, सलूजा ने X पर लिखा- मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा क़स्बे के मनोज परमार पर ED का छापा, जानकारी के मुताबिक कई बेनामी दस्तावेज , आपत्तिजनक दस्तावेज , चल – अचल संपत्तियो के दस्तावेज इनके पास से बरामद हुए है।

राहुल गांधी सहित कई नेताओं के साथ मनोज की गुल्लक टीम के फोटो  

ये वही उद्योगपति मनोज परमार है जो रात दिन भाजपा को कोसता है, जिसने बच्चों की एक “गुल्लक टीम” बनायी हुई है, ये गुल्लक टीम राहुल गांधी से लेकर कमलनाथ, पवन खेड़ा, भूपेश बघेल, हिमाचल के मुख्यमंत्री व अन्य बड़े कांग्रेस के नेताओ को समय-समय पर पैसों की गुल्लक भेट करती है।

भारत जोड़ो यात्रा में में राहुल गांधी को भेंट हुई थी गुल्लक 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी ये टीम गुल्लक भेट करने पहुंची थी ख़ुद राहुल गांधी ने इसको ट्वीट किया था, ये गुल्लक टीम कांग्रेस का प्रचार करती है, दिन भर सोशल मीडिया पर भाजपा को कोसती है मनोज परमार रात दिन अपनी इस गुल्लक टीम को प्रमोट करता है।

गुल्लक टीम की आड़ में भ्रष्टाचार की कमाई का खेल

इस गुल्लक टीम की आड़ में भ्रष्टाचार की कमाई का कैसा खेल खेला जा रहा था, यह आज पता चला है जिसकी सच्चाई इस छापे से सामने आई है ऐसा लगता है कि गुल्लक की आड़ में एक ख़ास एजेंडा चलाया जा रहा था काली कमाई को कांग्रेस के नेताओं तक पहुँचाया जा रहा था।

सलूजा का आरोप, कांग्रेस के एक बड़े नेता का इन्हें खुला संरक्षण 

कांग्रेस के नेताओ के साथ नजदीकियाँ बताकर बड़ा खेला किया जा रहा था, मध्य प्रदेश कांग्रेस के एक बड़े नेता का इन्हें खुला संरक्षण प्राप्त है, इस छापे के बाद कांग्रेस को जवाब देना चाहिये कि अभी तक गुल्लक की आड़ में उसको कितने पैसे पहुचे हैं ऐसे लोगो से कांग्रेस के क्या संबंध है?

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews