ईद मुबारक- शनिवार को ईद उल-फितर, काजी-ए-शहर ने किया ऐलान, तोप का गोला चलाकर दी-मुबारक दिन की बधाई

ईद मुबारक- शनिवार को ईद उल-फितर, काजी-ए-शहर ने किया ऐलान, तोप का गोला चलाकर दी-मुबारक दिन की बधाई

Eid in Bhopal : मध्यप्रदेश में भी शनिवार को ईद मनाई जाएगी, शुक्रवार को आसमान में ईद का चांद दिखाई दिया। जिसके बाद मुस्लिम समाज ने एक दूसरे को बधाई दी, हालांकि भोपाल समेत कई जगहों पर बादल छाए रहने से चांद का दीदार नहीं हुआ लेकिन काजी-ए-शहर सैयद मुश्ताक अली नदवी ने चांद की तस्दीक के बाद शनिवार को ईद का त्योहार मनाए जाने का ऐलान कर दिया।

आतिशबाजी और तोप चलाकर किया ईद का ऐलान 

देशभर के कई हिस्सों में चांद दिखाई देने की सूचना मिली। जिसके बाद मध्यप्रदेश में भी ईद शनिवार को मनाए जाने का ऐलान किया गया।  शहर की मस्जिदों से तोप और आतिशबाजी के जरिए इसकी सूचना लोगों को दी गई। शनिवार सुबह ईदगाह में पहले नमाज-ए-ईद अदा की जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी शामिल होंगे। इसके बाद शहर की बाकी मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज होगी।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews