Electricity : बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, अब ऑनलाइन होंगे आवेदन

Electricity employees

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers) के लिए बड़ी राहत की खबर है। जून महिने से मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (Central Region Power Distribution Company) कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में निम्न दाब, उच्च दाब एवं कृषि पंप कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन (Online Application) करने की व्यवस्था की है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र में झमाझम का दौर जारी, इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

इस मामले में जानकारी देते हुए कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि मैदानी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिजली कनेक्शन के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से ही नवीन कनेक्शन के आवेदन अतिशीघ्र नियमानुसार स्वीकृत कर उपभोक्ताओं के घर, दुकानों एवं खेतों में बिजली (Electricity) पहुचाएं। बिजली उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन के साथ-साथ मौजूदा कनेक्शन के भार में वृद्धि एवं कमी के लिए बिजली कंपनी के portal.mpcz.in/UPAY App पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा ।

यह भी पढ़े.. MP News: मंगलवार से होगी समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी, जानें क्या रहेगा रेट

कंपनी ने कहा है कि पूरे कंपनी कार्यक्षेत्र में अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वितरण केन्द्र और जोन कार्यालय में यदि ग्रामीण क्षेत्र से कोई व्यक्ति नवीन बिजली कनेक्शन (Electricity Connection) अथवा कनेक्शन में भार वृद्धि और कमी के लिए आता है तो संबंधित वितरण केन्द्र और जोन प्रभारी संबंधित व्यक्ति को ऑनलाइन आवेदन के संबंध में सभी जानकारी उपलब्ध कराते हुए ऑनलाइन माध्यम से नवीन प्रक्रिया UPAY App अथवा कंपनी के पोर्टल portal.mpcz.in के माध्यम से पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews