कर्मचारी संघ ने की फेस्टिवल एडवांस बढ़ाने की मांग, सीएम को लिखा पत्र

सामान्य प्रशासन विभाग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ (Karmachari Sangh) ने सरकार से मांग की है कि दिवाली एडवांस 4000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 किया जाए। उनका कहना है कि पिछले 13 साल से उन्हें त्यौहार अग्रिम (festival advance) के रूप में 4 हजार रुपये ही दिए जा रहे हैं, इसके लिए 6.30 प्रतिशत ब्याज सहित राशि कर्मचारी के वेतन से कटती है। इतने सालों में महंगाई बढ़ गई है लेकिन त्यौहार अग्रिम नहीं बढ़ाया गया है। सिर्फ कोरोना काल में 10 हजार दिए गए थे।

जीतू पटवारी का शिवराज को पत्र, इंदौर नगर निगम पर साधा निशाना, बढ़ते करों पर जताई नाराज़गी

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) को इसे लेकर एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होने कहा है कि दीपावली के अवसर पर अब तक दैनिक वेतन भोगी, स्थायी कर्मी, नियमित संविदा कर्मियों को 10 हजार त्यौहार अग्रिम प्रदान किया जाए। पत्र में लिखा है कि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को बोनस दे रही है ताकि वो अच्छे से त्यौहार मना सकें। प्रदेश में साल 2009 से कर्मचारियों को मात्र 4000 राशि त्यौहार अग्रिम के रूप में दी जा रही है जो कि इस बढ़ती महंगाई में बहुत कम है। इसे देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार भी अपने अल्प वेतनभोगी सभी तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को त्यौहार अग्रिम के रूप में राशि 4000 से ₹10000 करे। इसकी मांग करते हुए उन्होने लिखा है कि ये अग्रिम राशि कर्मचारी द्वारा ब्याज सहित वापिस की जाती है इसलिए सरकार को अविलंब इसकी स्वीकृति देना चाहिए ताकि कर्मचारी इस महंगाई में अपने परिवार के साथ अच्छे से त्यौहार मना सकें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews