सेवानिवृत्त निरीक्षकों को संविदा नियुक्ति देने के विरोध में आए कर्मचारी संघ, आंदोलन की चेतावनी

राज्य शासन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नापतौल विभाग में 2 निरीक्षकों को संविदा नियुक्ति के प्रस्ताव को लेकर तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ विरोध में आ गया है। संघ ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव खाद्य नियंत्रक को ज्ञापन सौंपकर सेवानिवृत्ति के बाद संविदा नियुक्ति ना देने की मांग की। इस बारे में बताते हुए संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने सवाल किया कि विभाग में रिक्त पदों को नहीं भरकर फरवरी में सेवानिवृत्त हुए 2 निरीक्षकों को संविदा नियुक्ति क्यों दी जा रही है।

Gold Silver Rate : सोना सस्ता, चांदी की चमक फीकी, खरीदने का सुनहरा मौका

इनका कहना है कि पिछले दो-तीन साल में बहुत सारे निरीक्षक एवं कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं लेकिन इन दो लोगों पर ही अतिरिक्त मेहरबानी क्यों हो रही है। वहीं श्रम सहायकों के 103 से ज्यादा पद रिक्त है, सहायक ग्रेड 3 के भी कई पद रिक्त हैं। इन्होने कहा कि इस तरह सेवानिवृत्ति के बाद पद भरने से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अतुल मिश्रा, भोपाल जिलाध्यक्ष मोहन अय्यर, मध्य प्रदेश वाहन चालक यांत्रिकी संघ के प्रदेश अध्यक्ष साबिर खान व नापतौल विभागीय समिति के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी इसका कड़ा विरोध करते हुए नियक्ति न देने की मांग की है। इन्होने इस नियुक्ति पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि अगर ऐसा किया गया तो कर्मचारी आंदोलन करने पर विवश होंगे।

[dgv_vimeo_video id=”750254937″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews