Employment : इन विभागों में जल्द होगी खाली पदों पर भर्तियां, CM ने दिए अधिकारियों को निर्देश

Employment : इन विभागों में जल्द होगी खाली पदों पर भर्तियां, CM ने दिए अधिकारियों को निर्देश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सत्ता में दोबारा आने के बाद से ही प्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj government) का फोकस युवाओं पर बना हुआ है। सरकार लगातार युवाओं के रोजगार को लेकर बड़े फैसले ले रही है। हाल ही में सरकार ने फैसला लिया था कि सरकारी नौकरियों में सिर्फ मप्र के मूल निवासियों को ही प्राथमिकता दी जाएगी, इतनी ही नही प्रदेश में जल्द सरकारी नौकरियां भी निकाली जाएगी, ताकी प्रदेश के बेरोजगार युवाओं (Unemployed youth) को रोजगार मिल सके। इसी कड़ी में आज सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विभिन्न विभागों में खाली पदों पर भर्ती के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शासकीय सेवाओं में नियुक्तियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने गृह, राजस्व,जेल, लोक निर्माण,शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्तियां प्रारंभ करने के निर्देश दिए। सीएम के निर्देश के बाद ऐसा माना जा रहा है कि अब प्रदेश में विभिन्न विभागों में भर्ती की जा सकेगी।  हाल ही में मंदसौर के सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के सीतामऊ में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने ऐलान करते हुए कहा था कि प्रदेश में जल्द ही पुलिस एवं अन्य नौकरियों में शीघ्र ही भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ की जायेगी। मैं बेरोजगारी भत्ता नहीं, रोजगार देकर युवाओं को समर्थ बनाऊंगा, जिसके बाद आज मंगलवार को अधिकारियों के साथ सीएम ने बैठक कर जल्द से जल्द भर्ती निकालने के निर्देश दिए।

बता दे कि उपचुनाव से पहले प्रदेश में बेरोजगारी का मुद्दा  जमकर गर्माया हुआ है। खास करके कोरोना संकटकाल के चलते कई प्राइवेट कंपनियों ने अपने स्टॉफ की छंटती की है, जिसके चलते प्रदेश के लाखों कईयों की नौकरिया चली गई है, वही प्रदेश में भी सरकारी भर्तिया नही निकाली जा रही है, ऐसे में बेरोजगार युवाओं में सरकार के प्रति आक्रोश व्याप्त है, सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक युवाओं का गुस्सा फूट रहा है, उपचुनाव में युवाओं की नाराजगी सरकार को भारी ना पड़ जाए, इसके सरकार ने भर्तियों को लेकर कवायद तेज कर दी है, हालांकि युवाओं को नौकरी उपचुनाव से पहले मिलेगा या नही ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews