ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देश, रबी सीजन में किसानों को मिलनी चाहिए पर्याप्त बिजली

ऊर्जा मंत्री तोमर ने सोलर प्रोजेक्टस की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी प्रोजेक्ट तय समय सीमा में पूरा करायें। इनकी सतत् मॉनीटरिंग करें।
Energy Minister

Energy Minister’s instructions : मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आज पॉवर मैनेजमेंट कंपनी के कार्यों की समीक्षा की , इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी रबी सीजन में किसानों के लिये बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें। इसके लिये जनरेशन कम्पनी के साथ बैठकर कार्य योजना तैयार करें। सभी बिजली प्लांट सतत् रूप से चालू रहें। कोयले की पर्याप्त व्यवस्था कर लें।

प्रदेश में चल रहे सोलर प्रोजेक्ट्स कार्यों की समीक्षा की 

ऊर्जा मंत्री तोमर ने सोलर प्रोजेक्टस की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी प्रोजेक्ट तय समय सीमा में पूरा करायें। इनकी सतत् मॉनीटरिंग करें। वित्त वर्ष 2024-25 में आगर, शाजापुर, ओंकारेश्वर में सोलर प्रोजेक्ट का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि विद्युत उत्पादकों के देयकों का भी भुगतान समय पर करें। ऊर्जा मंत्री ने पॉवर एक्सचेंज, बिजली के शेडयूल प्रक्रिया, बिजली की उपलब्धता एवं कटौती सहित अन्य विषयों की गहन समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिये।

ऐसी रहती है बिजली की शेड्यूल प्रक्रिया

ऊर्जा विभाग केअपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव ने बिजली की शेड्यूल प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगले दिन के लिये बिजली की आवश्यकता का निर्धारण करते समय वितरण कम्पनियों द्वारा विद्युत की मांग तथा उत्पादन कम्पनियों द्वारा घोषित विद्युत की उपलब्धता को दृष्टिगत रखा जाता है। पॉवर एक्सचेंज में बिजली विक्रय दर इस प्रकार रखी जाती हैं कि शेड्यूल की गई बिजली की परिवर्तनशील लागत की वसूली हो सके। बैठक में ऊर्जा विभाग के ओएसडी विजय गौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews