पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर, सरकार ने दिया भरोसा, समस्याओं पर लिया जायेगा सकारात्मक निर्णय

Energy Minister Pradyuman Singh Tomar

MP News : मप्र शासन की नौकरी करने के लिए निर्धारित आयुसीमा पूरी करने के बाद कर्मचारी रिटायर हो जाता है और फिर बुजुर्ग होने के बाद शासन से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करते हैं, ऊर्जा विभाग के ऐसे ही समस्याग्रस्त पेंशनर्स ने आज ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से मुलाकात की, मंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं पर विचार कर सकारात्मक निर्णय लिया जायेगा।

ऊर्जा मंत्री ने दिया भरोसा – सरकार लेगी सकारात्मक निर्णय 

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विद्युत् विभाग की पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री  तोमर ने कहा कि आपके द्वारा दिये गये ज्ञापन के एक-एक बिन्दु पर चर्चा कर यथोचित निर्णय लिया जायेगा। पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी मांग रखते हुए कहा कि महंगाई राहत के लिये छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सहमति की अनिवार्यता को खत्म किया जाये।

पेंशनर्स ने रखीं ये मांगे 

उन्होंने कहा कि 30 जून को सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि दी जाये। एक तारीख को पेंशन मिलना सुनिश्चित किया जाये। हर 3 महीने में विद्युत वितरण कम्पनियों के एमडी के साथ पेंशनर की बैठक आयोजित की जाये। स्वास्थ समूह बीमा योजना लागू की जाये। बैठक में सचिव ऊर्जा रघुराज राजेन्द्रन एवं पेंशन एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews