अग्निहोत्री के बयान पर बवाल, भड़के भोपाली, मामला पहुंचा पुलिस कमिश्नरी

अग्निहोत्री के बयान पर बवाल, भड़के भोपाली, मामला पहुंचा पुलिस कमिश्नरी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) के एक वायरल वीडियो ने उनके ही शहर भोपाल के लोगों (People of Bhopal) को नाराज कर दिया है। विवेक अग्निहोत्री द्वारा “भोपाली” का मतलब होमोसेक्सुअल (Vivek Agnihotri bhopali statement) बताये जाने के बाद से भोपाल के लोगों में गुस्सा है। शहर के एक नागरिक ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

चर्चित फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) से सुर्खियां बटोर रहे फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपने एक बयान को लेकर सुर्ख़ियों में आ गए हैं। उनका के वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें उन्होंने खुद को भोपाल का बताया लेकिन ये कहा कि वे भोपाली नहीं हैं।  उन्होंने कहा कि यदि कोई कहता है कि वो भोपाली है तो उसका सामान्य मतलब होता है कि वो होमोसेक्सुअल है। 

ये भी पढ़ें – EOW का छापा : प्राइमरी टीचर पर करोड़ों की संपत्ति, निकला कई कॉलेजों का मालिक!

विवेक अग्निहोत्री का वीडियो सामने के बाद बवाल मच गया है। भोपाल के निवासी अनवर पठान नामक व्यक्ति ने विवेक अग्निहोत्री के बयान को भोपालियों का अपमान बताते हुए भोपाल और भोपालियों की छवि को धूमिल करने वाला कहा।  उन्होंने पुलिस  कमिश्नर को एक शिकायती आवेदन देकर विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। 

ये भी पढ़ें – CM की बड़ी घोषणा- राज्य में भी लागू होगी पुरानी पेंशन योजना, लाखों कर्मचारियों को होगा लाभ 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews