नौ साल की मासूम से छेडख़ानी, अगवा करने का प्रयास

eve-teasing-with-the-nine-year-old-girl

भोपाल। अशोका गार्डन थाना इलाके में कल शाम को एक अज्ञात व्क्ति ने नौ साल की स्कूली छात्रा को चाकलेट दिलाने का लालच दिया। बदमाश उसका हाथ पकड़कर अपने साथ ले जा रहा था। तभी मासूम ने साथ जाने का विरोध किया, किसी तरह से आरोपी से हाथ छुड़ाया और उसके चुंगल से भाग निकली। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है। 

टीआई उमेश यादव के अनुसार नौ साल की मासूम स्कूली छात्रा है। वह अशोका गार्डन इलाके में रहती है। कल शाम को परिजनों ने उसे किराना का कुछ सामान लाने के लिए घर के पास में स्थित एक दुकान पर भेजा था। वहां से लौटते समय रास्ते में उसे एक अज्ञात व्यक्ति मिला। जिसने बच्ची से बात-चीत की और चाकलेट दिलाने का लालच देकर पास में स्थित अपने घर चलने के लिए कहा। इसी दौरान आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया। उसे साथ ले जाने का प्रयास किया। टीआई का कहना है कि बच्ची समझदार थी। घर वालों ने उसे हमेशा से किसी अनजान इंसान से कुछ लेकर न खाने तथा साथ न जाने के लिए ताकीद कर रखा। इसी बात को जहन में रखते हुए लड़की ने आरोपी के हाथ से शोर मचाते हुए अपना हाथ छुड़ाया और भाग निकली। घर पहुंचकर उसने मां को पूरा घटनाक्रम बताया। मां परिजनों और मोहल्ले वालों के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews