निकाय चुनाव से पहले कमलनाथ की बड़ी मांग, सीएम शिवराज को लिखा पत्र

कमलनाथ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) ने सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) को पत्र लिखा है| निकाय चुनाव से पहले कमलनाथ ने पत्र के माध्यम से मध्य प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में स्थित भूमियों के लीज़ व नवीनीकरण के संबंध में दो तरह की व्यवस्थाओं को लेकर लोगों के बीच नाराजगी और पट्टे धारियों को हो रही परेशानियों को दूर करने की मांग की है|

पूर्व सीएम ने पत्र में कहा कि नगरीय क्षेत्रों में स्थित भूमियों के लीज और उनके नवीनीकरण के संबंध में दो तरह की व्यवस्थाएं | शहरी क्षेत्र में स्थित भूमियों के संबंध में मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग द्वारा मध्य प्रदेश नजूल भूमि निर्वर्तन निर्देश एवं मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास विभाग द्वारा मध्य प्रदेश नगर पालिका (अचल संपत्ति का अंतरण) नियम 2016 के तहत कार्रवाई की जाती है|

उन्होंने बताया कि इन दोनों व्यवस्थाओं में लीज पर प्राप्त भूमियों को लीज शर्तो के उल्लंघन एवं लीज नवीनीकरण के संबंध में अलग अलग प्रावधान होने से शासन को देय राशि में अत्यंत असमानता है जिसके चलते पट्टे धारियों के बीच इसको लेकर नाराजगी है| मध्य प्रदेश नगर पालिका (अचल संपत्ति का अंतरण) नियम 2016 के तहत शर्तों का शमन, भू-भाटक निर्धारण एवं नवीनीकरण करने के लिए देय राशि की गणना में कलेक्टर गाइडलाइन को आधार माना गया है| इस कारण से पट्टे धारियों को अत्यधिक राशि का भुगतान करना पड़ रहा है| जबकि मध्य प्रदेश नजूल भूमि निर्देश के तहत भो-भाटक गणना, नवीनीकरण एवं शर्तों के उल्लंघन के लिए अलग प्रावधान है, जो कि सामान्यतः जन सामान्य में स्वीकार है | दोहरी व्यवस्था होने के कारण लोगों में इसको लेकर नाराजगी है एवं नगरीय विकास विभाग के तहत लीज संबंधी प्रकरणों का निराकरण भी नहीं हो पा रहा है| उन्होंने शासन स्तर पर विचार कर उचित निर्णय कर जनता को राहत देने की मांग की है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews