Bhopal News: आबकारी विभाग ने की छापामार कार्रवाई, शराब पी रहे 8 लोगों पर मामला दर्ज

jabalpur

Bhopal News : राजधानी भोपाल में लालघाटी से लेकर खजूरी,परवलिया और गांधी में बने रेस्टोरेंटों पर अवैध तरीके से शराब पिलाई जा रही है। इन पर नकेल कसने के लिए आबकारी विभाग ने छापामार कार्रवाई शुरू कर दी है। बीती रात टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मोक्ष होटल पर छापा मारा और यहां पर शराब पी रहे 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मुखबिर द्वारा मिली सूचना

बता दें कि बैरागढ़, नीलबढ़, रातीबढ़ में बने रेस्टोरेंटों पर अवैधर तरीके से शराब पिलाने का करोबार सालों से चल रहा है। जब से आहते बंद हुए है, तब से इन होटल संचालकों ने अति कर दी है। इन होटलों में शराबियों का जमावड़ा रोज लगा रहता है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि भोपाल इंदौर हाईवे पर मोक्ष होटल पर अवैध रूप से हुक्का और शराब पीने वालों का अड्डा लगा हुआ है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग की गाडियां पहले सीधे खजूरी थाने तक गई और कुछ देर रूकने के बाद सीधे मोक्ष होटल में पहुंची। विभाग के अधिकारियों ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मुखीबर की तरफ से होटल संचालकों आशी टेकवानी के पास छापे की जानकारी टीम के पहुंचने के पहले ही मिल जाति थी। इसलिए अधिकारियों ने रणनीति के तहत ऐसा किया।

युवाओं में मची भगदड़

आबकारी कंट्रोल राजेन्द्र मारी ने बताया कि थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिसमें आशीष समेत आठ अन्य लोगों पर अवैध तरीके से शराब पीने का प्रकरण बनाया गया है। यहां पर टीम को देखते ही मादक पदार्थ का सेवन कर रहे दो युवको पर प्रकरण दर्ज किया गया है। टीम के यहां पर पहुचते ही युवाओं में भगदड़ मच गई। हालांकि, पुलिस बल की मौजूदी के कारण युवक यहां से भागने में कामयाब नहीं हो सके।

होते है गलत धंधे

बैरागढ़ और उसके आसपास में बने होटल पर अवैध शराब और हुक्का पिलाने के साथ- साथ अन्य कारोबार भी हो रहे है। सूत्रों की माने तो कुछ होटलों में देर रात तक लोग बैठे रहते हैं। रात तीन से चार चार बजे तक यहां लड़कियों को होटलों से निकलते हुए लोगों ने देखा है।

क्या कहना है इनका

बिना अनुमति होटल रेस्टोररेंट ढाबा में हुक्का और शराब परोसने की शिकायते लगातार मिल रही थी। इन पर पूरे तरीके से प्रतिबंध है। शिकायत के आधार पर छापामार कार्रवाई की गई है। जिसमें अवैध शराब पीने के साथ ही हुक्का पीते हुए युवकों को कपड़ा गया है- दीपम रायचूरा, आबकारी आयुक्त

भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews