
Indian Railways to run 1,500 special trains next 5 days for Chhath festival
RAIL NEWS : भोपाल मण्डल के पिपरईगांव स्टेशन पर 19165/19166 साबरमती एक्सप्रेस का प्रायोगिक हाल्ट दिया गया है, रेल मंत्रालय द्वारा गाड़ी संख्या 19165/19166 अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस का 06 मई से पिपरईगांव स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर दोनो दिशाओं में छः माह के लिए ठहराव प्रदान किया गया है।
यह रहेगा शेड्यूल
गाड़ी संख्या 19165 अहमदाबाद-दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस पिपरईगांव स्टेशन पर 13.43 बजे पहुँचकर, 13.45 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस पिपरईगांव स्टेशन पर 09.25 बजे पहुंचकर, 09.27 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
