सोमनाथ एक्सप्रेस का सालीचौका रोड एवं कामायनी एक्सप्रेस का पथरिया स्टेशन पर प्रायोगिक हाल्ट

Summer Season Special train

Summer Season Special

RAIL  NEWS : रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए सोमनाथ एक्सप्रेस का सालीचौका रोड स्टेशन पर तथा कामायनी एक्सप्रेस का पथरिया स्टेशन पर 07 अक्टूबर से अगले छः माह के लिए प्रायोगिक हाल्ट देने का निर्णय लिया गया।

यह रहेगा शेड्यूल
1- गाड़ी संख्या 11464 जबलपुर-वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस दिनांक 07 अक्टूबर से सालीचौका रोड स्टेशन पर 16.03 बजे पहुँचकर, 16.04 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11463 वेरावल-जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस सालीचौका रोड स्टेशन पर 10.39 बजे पहुँचकर, 10.40 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।

2) गाड़ी संख्या 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस कामायनी एक्सप्रेस दिनांक 07अक्टूबर 2023 से पथरिया स्टेशन पर 08.13 बजे पहुँचकर, 08.15 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11072 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी एक्सप्रेस पथरिया स्टेशन पर 02.23 बजे पहुँचकर, 02.25 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
यात्रीगण कृपया रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से भी गाड़ी की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews