सूरत-सूबेदारगंज-सूरत एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के चलने की बढ़ी अवधि

48 घंटे में ₹35.45 लाख की चोरी का खुलासा – आरोपी गिरफ्तार, समस्त माल बरामद

BHOPAL NEWS : रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए वर्तमान में चलाई जा रही, भोपाल मंडल से गुजरने वाली स्पेशल गाड़ी संख्या 09117/09118 सूरत-सूबेदारगंज-सूरत साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के चलने की अवधि को 08-08 ट्रिप और बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

सूरत-सूबेदारगंज एक्सप्रेस स्पेशल

जिसके अनुसार गाड़ी संख्या 09117 सूरत-सूबेदारगंज एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 25.08.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 09118 सूबेदारगंज-सूरत साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 26.08.2023 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से गन्तव्य के लिये चलती रहेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करें।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews