मध्यप्रदेश में इस पार्टी को मिलने जा रहा है स्पष्ट बहुमत! किसके ख़िलाफ़ नरोत्तम करेंगे क़ानूनी कार्यवाही, जानिए, इस सर्वे की सच्चाई

MP Election 2023

MP Elections 2023 : सोशल मीडिया पर चल रहे एक प्रतिष्ठित संस्थान के सर्वे ने मध्य प्रदेश की राजनीति में तूफान ला दिया है। दरअसल इस सर्वे में स्पष्ट रूप से आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने की बात कही जा रही है। सर्वे में सिलसिलेवार हर क्षेत्र के बारे में भी विस्तार से सीटों के बंटवारे की चर्चा की गई है। हालांकि इस सर्वे को लेकर अब संस्थान ने अपना रुख साफ कर दिया है।

सर्वे में कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा 

शुक्रवार की शाम मध्य प्रदेश की राजनीति में एक सर्वे के परिणामों ने सनसनी फैला दी। दरअसल एबीपी, सी वोटर कंपनी के तथाकथित सर्वे के अनुसार मध्य प्रदेश में स्पष्ट तौर पर कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया गया था । इस सर्वे को मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा ओपिनियन पोल बताते हुये MP में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार का एक तिहाई बहुमत (150+सीट) के साथ सरकार बनना तय बताया गया। कुल 230 विधानसभा सीटों में से 150 से 158 सीट कांग्रेस को मिलना बताया गया जबकि भाजपा को 60 सीट पर बताया गया । वोट प्रतिशत में कांग्रेस 44% ,भाजपा 39%,अन्य 17% मत मिलना बताया गया। विधानसभा की 230 सीटों में कांग्रेस को 150-158,भाजपा 66-75 सीट ,अन्य 1-6 सीट मिलना बतायी गयी।

कांग्रेस ने बताई कमलनाथ की लोकप्रियता तो बीजेपी ने बताया सर्वे को फ़र्जी 

यह तथाकथित सर्वे जैसी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, मध्य प्रदेश के राजनीतिक हलकों में सनसनी फैल गई। कांग्रेस की ओर से धड़ाधड़ ट्वीट जाने लगे और इसे कमलनाथ की लोकप्रियता और विश्वसनीयता की जीत बता कर सरकार बनने के दावे की जाने लगे। हैरत की बात यह रही कि 16 घंटे बीतने के बाद इस सर्वे के बारे में बीजेपी की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया। सबसे पहले बीजेपी के प्रवक्ता डॉ हितेश वाजपेयी ने इसे फर्जी बताया और इसे कांग्रेसियों की डर्टी पॉलिटिक्स का एक हिस्सा बताया। उसके बाद बीजेपी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने भी इसके खिलाफ ट्वीट किया और इसे सिरे से नकार दिया। थोड़ी देर बाद ही एबीपी की ओर से भी इस बारे में ऑफिशल ट्वीट किया गया और इसे पूरी तरह से नकारते हुए फर्जी बताया गया लेकिन तब तक यह मैसेज काफी लोगों तक वायरल हो चुका था।

नरोत्तम ने कहा क़ानूनी कार्यवाही करेंगे 

सर्वे को लेकर पत्रकारों से बातचीत करते हुए ग्राहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा अगर एबीपी न्यूज़ का मैनेजमनेट इस सर्वे को लेकर शिकायत दर्ज कराता है तो हम निश्चित तौर पर क़ानूनी कार्यवाही करेंगे। नरोत्तम ने कहा कांग्रेस इस तरह के हथकंडे सिर्फ़ इसलिए अपना रही है जिससे  उनके कार्यकर्ताओं का मनोबल बना रहे। इसके बाद उन्होंने दिग्विजय द्वारा किए गए ट्वीट और पिछली सभी घटनाओं को लेकर कांग्रेस और दिग्विजय को आड़े हाथ लिया। उन्होंने इस घटना को सोशल मीडिया का दुरुपयोग भी बताया।

[dgv_vimeo_video id=”862624054″]

चुनावों की सरगर्मी में सोशल मीडिया पर इस तरह के मैसेज पहले भी वायरल होते रहे हैं और आगे भी होते रहेंगे। जरूरत इस बात की है कि ऐसे फर्जी मैसेज पर कोई प्रभावी कार्यवाही हो ताकि जनता को भ्रम में ना डाला जा सके।

ABP न्यूज़ के मध्य प्रदेश संवाददाता ब्रजेश राजपूत ने किया सर्वे का खंडन

बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने साधा कॉग्रेस पर निशाना 

मध्य प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता हितेश बाजपेयी ने बताया कांग्रेस के झूठा 

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews